13 यह सुन मोशेह ने परमेश्वर को उत्तर दिया, "यदि मैं इस्राएलियों के पास जाकर उनसे कहूं, ‘तुम्हारे ही पूर्वजों के परमेश्वर ने मुझे तुम्हारे पास भेजा है.’ और वे मुझसे पूछें, ‘क्या है उस परमेश्वर का नाम?’ तो मैं उन्हें क्या नाम बताऊं?"
14 परमेश्वर ने मोशेह को उत्तर दिया, "मैं वही हूं, जो मैं हूं." परमेश्वर ने आगे यह कहा, "तुम्हें इस्राएलियों से यह कहना होगा: जिसका नाम ‘मैं हूं है, उन्हीं ने मुझे भेजा है.’ "