6 समुद्र में मैं तो पर्वतों के जड़ तक उतर गया;
पृथ्वी के तल ने मुझे सदा के लिए जकड़ लिया था.
किंतु आपने, हे याहवेह मेरे परमेश्वर,
मुझे गड्ढे में से निकाल लिया.
7 "जब मेरे जीवन का अंत हो रहा था,
हे याहवेह, मैंने आपको स्मरण किया,
और मेरी प्रार्थना आपके पास,
आपके पवित्र मंदिर में पहुंची.