Pular para o conteúdo
Publicidade

योहन 13:6-8

OHSS Hindi Contemporary Version

6 जब वह शिमओन पेतरॉस के पास आए तो पेतरॉस ने उनसे कहा, "प्रभु, आप मेरे पांव धोएंगे?"

7 मसीह येशु ने उत्तर दिया, "जो मैं कर रहा हूं, तुम उसे इस समय नहीं, कुछ समय बाद समझोगे."

8 पेतरॉस ने कहा, "नहीं, प्रभु, आप मेरे पांव कभी भी न धोएंगे."

"यदि मैं तुम्हारे पांव न धोऊं तो तुम्हारा मेरे साथ कोई संबंध नहीं रह जाएगा," मसीह येशु ने कहा.

Em outras traduções

  1. HSB Hindi Standard Bible

    6 फिर वह शमौन पतरस के पास आया। उसने उससे कहा, "प्रभु, क्या तू मेरे पैर धोता है?" 7 यीशु ने उसे उत्तर दिया,"जो मैं कर रहा हूँ, तू अभी नहीं जानता, परंतु बाद में इन्हें समझेगा।" 8 पतरस ने उससे कहा, "नहीं, तू मेरे पैर कभी भी न धोएगा।" इस पर यीशु ने उससे कहा,"यदि मैं तुझे न धोऊँ तो मेरे साथ तेरा कोई साझा नहीं।"

  2. IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

    6 जब वह शमौन पतरस के पास आया तब उसने उससे कहा, "हे प्रभु, क्या तू मेरे पाँव धोता है?" 7 यीशु ने उसको उत्तर दिया, "जो मैं करता हूँ, तू अभी नहीं जानता, परन्तु इसके बाद समझेगा।" 8 पतरस ने उससे कहा, "तू मेरे पाँव कभी न धोने पाएगा!" यह सुनकर यीशु ने उससे कहा, "यदि मैं तुझे न धोऊँ, तो मेरे साथ तेरा कुछ भी भाग नहीं।"

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.