मसीह येशु की मृत्यु
28 इसके बाद मसीह येशु ने यह जानते हुए कि अब सब कुछ पूरा हो चुका है, पवित्र शास्त्र का लेख पूरा करने के लिए कहा, "मैं प्यासा हूं."19:28 स्तोत्र 22:15; 69:21 29 वहां दाखरस के सिरके से भरा एक बर्तन रखा था. लोगों ने उसमें स्पंज भिगो जूफ़ा पौधे की टहनी पर रखकर उनके मुख तक पहुंचाया. 30 उसे चखकर मसीह येशु ने कहा, "अब सब पूरा हो गया" और सिर झुकाकर प्राण त्याग दिए.