17 मसीह येशु ने तीसरी बार पूछा, "योहन के पुत्र शिमओन, क्या तुम मुझसे प्रेम करते हो?"
यह सुनकर पेतरॉस आहत हुए कि मसीह येशु ने उनसे तीसरी बार यह पूछा, "क्या तुम मुझसे प्रेम करते हो?" उत्तर में उन्होंने मसीह येशु से कहा, "प्रभु, आप तो मन की बात समझते हैं, आप जानते हैं कि मैं आपसे प्रेम करता हूं."
मसीह येशु ने उनसे कहा, "मेरी भेड़ों को चराओ.