Pular para o conteúdo
Publicidade

योहन 9:1-3

OHSS Hindi Contemporary Version

जन्म से अंधे को दृष्टिदान

1 वहां से जाते हुए मार्ग में मसीह येशु को जन्म से अंधा एक व्यक्ति मिला, 2 जिसे देख उनके शिष्यों ने उनसे पूछा, "रब्बी, किसके पाप के कारण यह व्यक्ति अंधा जन्मा—इसके या इसके माता-पिता के?"

3 मसीह येशु ने उत्तर दिया, "न इसके और न ही इसके माता-पिता के पाप, के कारण परंतु इसलिये कि इसमें परमेश्वर का काम प्रकट हो.

Em outras traduções

  1. HSB Hindi Standard Bible

    1 फिर जाते हुए यीशु ने एक मनुष्य को देखा, जो जन्म से अंधा था। 2 उसके शिष्यों ने उससे पूछा, "रब्बी, किसने पाप किया कि यह अंधा जन्मा, इसने या इसके माता-पिता ने?" 3 यीशु ने उत्तर दिया,"न तो इसने पाप किया और न ही इसके माता-पिता ने, परंतु यह इसलिए हुआ कि इसमें परमेश्‍वर के कार्य प्रकट हों।

  2. IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

    1 फिर जाते हुए उसने एक मनुष्य को देखा, जो जन्म से अंधा था। 2 और उसके चेलों ने उससे पूछा, "हे रब्बी, किसने पाप किया था9:2 रब्बी, किसने पाप किया था: यह यहूदियों के बीच एक सार्वभौमिक विचार था कि सभी प्रकार की आपदा पाप के प्रभाव से होती थी। कि यह अंधा जन्मा, इस मनुष्य ने, या उसके माता पिता ने?" 3 यीशु ने उत्तर दिया, "न तो इसने पाप किया था, न इसके माता पिता ने परन्तु यह इसलिए हुआ, कि परमेश्वर के काम उसमें प्रगट हों।

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.