Pular para o conteúdo
Publicidade

लूकॉस 14:28-30

OHSS Hindi Contemporary Version

28 "तुममें ऐसा कौन है, जो भवन निर्माण करना चाहे और पहले बैठकर खर्च का अनुमान न करे कि उसके पास निर्माण काम पूरा करने के लिए पर्याप्‍त राशि है भी या नहीं? 29 अन्यथा यदि वह नींव डाल ले और काम पूरा न कर पाए तो देखनेवालों के ठट्ठों का कारण बन जाएगा: 30 ‘देखो, देखो! इसने काम प्रारंभ तो कर दिया किंतु अब समाप्‍त नहीं कर पा रहा!’

Em outras traduções

  1. HSB Hindi Standard Bible

    28 "क्योंकि तुममें से कौन है जो बुर्ज बनाना चाहता है और पहले बैठकर खर्च का हिसाब नहीं करता, कि पूरा करने के लिए पर्याप्‍त धन है या नहीं? 29 कहीं ऐसा न हो कि वह नींव डालकर पूरा न कर सके, और सब देखनेवाले उसका उपहास करने लगें 30 और कहें, ‘इस मनुष्य ने बनाना तो आरंभ किया परंतु पूरा न कर सका।’

  2. IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

    28 "तुम में से कौन है कि गढ़ बनाना चाहता हो, और पहले बैठकर खर्च न जोड़े, कि पूरा करने की सामर्थ्य मेरे पास है कि नहीं? 29 कहीं ऐसा न हो, कि जब नींव डालकर तैयार न कर सके, तो सब देखनेवाले यह कहकर उसका उपहास करेंगे, 30 ‘यह मनुष्य बनाने तो लगा, पर तैयार न कर सका?’

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.