Pular para o conteúdo
Publicidade

नहूम 3:8-10

OHSS Hindi Contemporary Version

8 क्या तुम उस थेबेस3:8 थेबेस दूसरा नाम नो-आमोन नगर से बेहतर हो,

जो नील नदी के तट पर बसा है,

और जो चारों ओर से पानी से घिरा हुआ है?

नदी उसकी सुरक्षा थी,

और पानी उसके लिए दीवार के समान था.

9 कूश तथा मिस्र देश उसे असीमित शक्ति देते थे;

उसके मित्र राष्ट्रों में पूट और लिबिया थे.

10 फिर भी उसे बंधक बनाकर

बंधुआई में ले जाया गया.

हर एक गली के मोड़ पर उसके नन्हे बच्चों को

पटक कर मार डाला गया.

उसके प्रतिष्ठित व्यक्तियों के लिए पासा फेंका गया,

और उसके सब बड़े लोगों को बेड़ियों में जकड़ दिया गया.

Em outras traduções

  1. IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

    8 क्या तू अमोन नगरी3:8 अमोन नगरी मिस्र देश की राजधानी से बढ़कर है, जो नहरों के बीच बसी थी, और उसके चारों ओर जल था, और महानद उसके लिये किला और शहरपनाह का काम देता था? 9 कूश और मिस्री उसको अनगिनत बल देते थे, पूत और लूबी तेरे सहायक थे।

    10 तो भी लोग उसको बँधुवाई में ले गए, और उसके नन्हें बच्चे सड़कों के सिरे पर पटक दिए गए; और उसके प्रतिष्ठित पुरुषों के लिये उन्होंने चिट्ठी डाली, और उसके सब रईस बेड़ियों से जकड़े गए।

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.

Naum
Ver todos os capítulos de Naum