4 तब राजा ने मुझसे पूछा, "तो तुम क्या चाहते हो?"
तब मैंने स्वर्ग के परमेश्वर से प्रार्थना की. 5 मैंने राजा को उत्तर दिया, "अगर महाराज को यह सही लगे और अगर आप अपने सेवक से खुश हैं, तो मुझे यहूदिया जाने की अनुमति दें. वहां, जिस नगर में मेरे पुरखों की कब्रें हैं, मैं उस नगर को दोबारा बनवा सकूं."