नावोमी का पोता
13 बोअज़ ने रूथ से विवाह कर लिया और जब वह उसके पास गया, याहवेह ने रूथ को गर्भधारण की क्षमता दी, और उसे एक पुत्र पैदा हुआ. 14 स्त्रियां आकर नावोमी से कहने लगी, "धन्य हैं याहवेह, जिन्होंने आज आपको छुड़ानेवाले के बिना नहीं छोड़ा. इस्राएल देश में इस छुड़ानेवाले का बड़ा नाम हो जाए! 15 वह आप में जीवन भर देगा और आपके बुढ़ापे में वही आपका सहारा होगा, क्योंकि आपकी बहू ने उसे जन्म दिया है, उसका प्रेम आप पर बहुत ही अपार है, जो आपके लिए सात पुत्रों से कहीं अधिक बढ़कर है."
16 तब नावोमी ने बच्चे को अपनी गोद में उठा लिया और धाय के समान उसकी देखभाल करने लगी. 17 पड़ोसी स्त्रियों ने बच्चे को एक नाम दिया. उनका कहना था, "नावोमी को एक बेटा हुआ है!" उनके द्वारा बच्चे को दिया गया नाम था, ओबेद. यही यिशै का पिता हुआ, जो राजा दावीद के पिता थे. अर्थात् राजा दावीद के दादा.
दावीद की वंशावली
18 पेरेज़ की वंशावली इस प्रकार हुई:
पेरेज़ हेज़रोन के,
19 हेज़रोन राम के,
राम अम्मीनादाब के,
20 अम्मीनादाब नाहशोन के,
और नाहशोन सलमोन के,
21 सलमोन बोअज़ के,
बोअज़ ओबेद के,
22 ओबेद यिशै के
और यिशै राजा दावीद के पिता हुए.