24 शुक्रगुज़ारी की दुआ की और उसे टुकड़े करके कहा, "यह मेरा बदन है जो तुम्हारे लिए दिया जाता है। मुझे याद करने के लिए यही किया करो।" 25 इसी तरह उसने खाने के बाद प्याला लेकर कहा, "मै का यह प्याला वह नया अहद है जो मेरे ख़ून के ज़रीए क़ायम किया जाता है। जब कभी इसे पियो तो मुझे याद करने के लिए पियो।" 26 क्योंकि जब भी आप यह रोटी खाते और यह प्याला पीते हैं तो ख़ुदावंद की मौत का एलान करते हैं, जब तक वह वापस न आए।
27 चुनाँचे जो नालायक़ तौर पर ख़ुदावंद की रोटी खाए और उसका प्याला पिए वह ख़ुदावंद के बदन और ख़ून का गुनाह करता है और क़ुसूरवार ठहरेगा। 28 हर शख़्स अपने आपको परखकर ही इस रोटी में से खाए और प्याले में से पिए।
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.