9 याबीज़ की अपने भाइयों की निसबत ज़्यादा इज़्ज़त थी। उस की माँ ने उसका नाम याबीज़ यानी ‘वह तकलीफ़ देता है’ रखा, क्योंकि उसने कहा, "पैदा होते वक़्त मुझे बड़ी तकलीफ़ हुई।" 10 याबीज़ ने बुलंद आवाज़ से इसराईल के ख़ुदा से इलतमास की, "काश तू मुझे बरकत देकर मेरा इलाक़ा वसी कर दे। तेरा हाथ मेरे साथ हो, और मुझे नुक़सान से बचा ताकि मुझे तकलीफ़ न पहुँचे।" और अल्लाह ने उस की सुनी।
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.