22 सच्चाई के ताबे हो जाने से आपको मख़सूसो-मुक़द्दस कर दिया गया और आपके दिलों में भाइयों के लिए बेरिया मुहब्बत डाली गई है। चुनाँचे अब एक दूसरे को ख़ुलूसदिली और लग्न से प्यार करते रहें। 23 क्योंकि आपकी नए सिरे से पैदाइश हुई है। और यह किसी फ़ानी बीज का फल नहीं है बल्कि अल्लाह के लाफ़ानी, ज़िंदा और क़ायम रहनेवाले कलाम का फल है। 24 यों कलामे-मुक़द्दस फ़रमाता है,
"तमाम इनसान घास ही हैं,
उनकी तमाम शानो-शौकत जंगली फूल की मानिंद है।
घास तो मुरझा जाती और फूल गिर जाता है,
25 लेकिन रब का कलाम अबद तक क़ायम रहता है।"
मज़कूरा कलाम अल्लाह की ख़ुशख़बरी है जो आपको सुनाई गई है।
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.