21 आपको इसी के लिए बुलाया गया है। क्योंकि मसीह ने आपकी ख़ातिर दुख सहने में आपके लिए एक नमूना छोड़ा है। और वह चाहता है कि आप उसके नक़्शे-क़दम पर चलें। 22 उसने तो कोई गुनाह न किया, और न कोई फ़रेब की बात उसके मुँह से निकली। 23 जब लोगों ने उसे गालियाँ दीं तो उसने जवाब में गालियाँ न दीं। जब उसे दुख सहना पड़ा तो उसने किसी को धमकी न दी बल्कि उसने अपने आपको अल्लाह के हवाले कर दिया जो इनसाफ़ से अदालत करता है।
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.