19 चुनाँचे बत-सबा सुलेमान बादशाह के पास गई ताकि उसे अदूनियाह का मामला पेश करे। जब दरबार में पहुँची तो बादशाह उठकर उससे मिलने आया और उसके सामने झुक गया। फिर वह दुबारा तख़्त पर बैठ गया और हुक्म दिया कि माँ के लिए भी तख़्त रखा जाए। बादशाह के दहने हाथ बैठकर 20 उसने अपना मामला पेश किया, "मेरी आपसे एक छोटी-सी गुज़ारिश है। इससे इनकार न करें।" बादशाह ने जवाब दिया, "अम्मी, बताएँ अपनी बात, मैं इनकार नहीं करूँगा।"
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.