22 लेकिन हन्ना न गई। उसने अपने शौहर से कहा, "जब बच्चा दूध पीना छोड़ देगा तब ही मैं उसे लेकर रब के हुज़ूर पेश करूँगी। उस वक़्त से वह हमेशा वहीं रहेगा।" 23 इलक़ाना ने जवाब दिया, "वह कुछ कर जो तुझे मुनासिब लगे। बच्चे का दूध छुड़ाने तक यहाँ रह। लेकिन रब अपना कलाम क़ायम रखे।" चुनाँचे हन्ना बच्चे के दूध छुड़ाने तक घर में रही।
24 जब समुएल ने दूध पीना छोड़ दिया तो हन्ना उसे सैला में रब के मक़दिस के पास ले गई, गो बच्चा अभी छोटा था। क़ुरबानियों के लिए उसके पास तीन बैल, मैदे के तक़रीबन 16 किलोग्राम और मै की मशक थी।
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.