11 आख़िरकार समुएल ने पूछा, "इनके अलावा कोई और बेटा तो नहीं है?" यस्सी ने जवाब दिया, "सबसे छोटा बेटा अभी बाक़ी रह गया है, लेकिन वह बाहर खेतों में भेड़-बकरियों की निगरानी कर रहा है।" समुएल ने कहा, "उसे फ़ौरन बुला लें। उसके आने तक हम खाने के लिए नहीं बैठेंगे।"
13 समुएल ने तेल से भरा हुआ मेंढे का सींग लेकर उसे दाऊद के सर पर उंडेल दिया। सब भाई मौजूद थे। उसी वक़्त रब का रूह दाऊद पर नाज़िल हुआ और उस की सारी उम्र उस पर ठहरा रहा। फिर समुएल रामा वापस चला गया।
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.