एली के बेटों की बेदीन ज़िंदगी
12 लेकिन एली के बेटे बदमाश थे। न वह रब को जानते थे, 13 न इमाम की हैसियत से अपने फ़रायज़ सहीह तौर पर अदा करते थे। क्योंकि जब भी कोई आदमी अपनी क़ुरबानी पेश करके रिफ़ाक़ती खाने के लिए गोश्त उबालता तो एली के बेटे अपने नौकर को वहाँ भेज देते। यह नौकर सिहशाख़ा काँटा 14 देग में डालकर गोश्त का हर वह टुकड़ा अपने मालिकों के पास ले जाता जो काँटे से लग जाता। यही उनका तमाम इसराईलियों के साथ सुलूक था जो सैला में क़ुरबानियाँ चढ़ाने आते थे। 15 न सिर्फ़ यह बल्कि कई बार नौकर उस वक़्त भी आ जाता जब जानवर की चरबी अभी क़ुरबानगाह पर जलानी होती थी। फिर वह तक़ाज़ा करता, "मुझे इमाम के लिए कच्चा गोश्त दे दो! उसे उबला गोश्त मंज़ूर नहीं बल्कि सिर्फ़ कच्चा गोश्त, क्योंकि वह उसे भूनना चाहता है।" 16 क़ुरबानी पेश करनेवाला एतराज़ करता, "पहले तो रब के लिए चरबी जलाना है, इसके बाद ही जो जी चाहे ले लें।" फिर नौकर बदतमीज़ी करता, "नहीं, उसे अभी दे दो, वरना मैं ज़बरदस्ती ले लूँगा।" 17 इन जवान इमामों का यह गुनाह रब की नज़र में निहायत संगीन था, क्योंकि वह रब की क़ुरबानियाँ हक़ीर जानते थे।
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.