अहद का संदूक़ इसराईल वापस लाया जाता है
1 अल्लाह का संदूक़ अब सात महीने फ़िलिस्तियों के पास रहा था। 2 आख़िरकार उन्होंने अपने तमाम पुजारियों और रम्मालों को बुलाकर उनसे मशवरा किया, "अब हम रब के संदूक़ का क्या करें? हमें बताएँ कि इसे किस तरह इसके अपने मुल्क में वापस भेजें।"
3 पुजारियों और रम्मालों ने जवाब दिया, "अगर आप उसे वापस भेजें तो वैसे मत भेजना बल्कि क़ुसूर की क़ुरबानी साथ भेजना। तब आपको शफ़ा मिलेगी, और आप जान लेंगे कि वह आपको सज़ा देने से क्यों नहीं बाज़ आया।"
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.