जमात की परस्तिश
1 पहले मैं इस पर ज़ोर देना चाहता हूँ कि आप सबके लिए दरख़ास्तें, दुआएँ, सिफारिशें और शुक्रगुज़ारियाँ पेश करें, 2 बादशाहों और इख़्तियारवालों के लिए भी ताकि हम आराम और सुकून से ख़ुदातरस और शरीफ़ ज़िंदगी गुज़ार सकें। 3 यह अच्छा और हमारे नजातदहिंदा अल्लाह को पसंदीदा है। 4 हाँ, वह चाहता है कि तमाम इनसान नजात पाकर सच्चाई को जान लें।