8 लेकिन मेरे अज़ीज़ो, एक बात आपसे पोशीदा न रहे। ख़ुदावंद के नज़दीक एक दिन हज़ार साल के बराबर है और हज़ार साल एक दिन के बराबर। 9 ख़ुदावंद अपना वादा पूरा करने में देर नहीं करता जिस तरह कुछ लोग समझते हैं बल्कि वह तो आपकी ख़ातिर सब्र कर रहा है। क्योंकि वह नहीं चाहता कि कोई हलाक हो जाए बल्कि यह कि सब तौबा की नौबत तक पहुँचें।
10 लेकिन ख़ुदावंद का दिन चोर की तरह आएगा। आसमान बड़े शोर के साथ ख़त्म हो जाएंगे, अजरामे-फ़लकी आग में पिघल जाएंगे और ज़मीन उसके कामों समेत ज़ाहिर होकर अदालत में पेश की जाएगी। 11 अब सोचें, अगर सब कुछ इस तरह ख़त्म हो जाएगा तो फिर आप किस क़िस्म के लोग होने चाहिएँ? आपको मुक़द्दस और ख़ुदातरस ज़िंदगी गुज़ारते हुए 12 अल्लाह के दिन की राह देखनी चाहिए। हाँ, आपको यह कोशिश करनी चाहिए कि वह दिन जल्दी आए जब आसमान जल जाएंगे और अजरामे-फ़लकी आग में पिघल जाएंगे। 13 लेकिन हम उन नए आसमानों और नई ज़मीन के इंतज़ार में हैं जिनका वादा अल्लाह ने किया है। और वहाँ रास्ती सुकूनत करेगी।
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.