इलीशा के मोजिज़े
19 एक दिन यरीहू के आदमी इलीशा के पास आकर शिकायत करने लगे, "हमारे आक़ा, आप ख़ुद देख सकते हैं कि इस शहर में अच्छा गुज़ारा होता है। लेकिन पानी ख़राब है, और नतीजे में बहुत दफ़ा बच्चे माँ के पेट में ही मर जाते हैं।"
20 इलीशा ने हुक्म दिया, "एक ग़ैरइस्तेमालशुदा बरतन में नमक डालकर उसे मेरे पास ले आएँ।" जब बरतन उसके पास लाया गया 21 तो वह उसे लेकर शहर से निकला और चश्मे के पास गया। वहाँ उसने नमक को पानी में डाल दिया और साथ साथ कहा, "रब फ़रमाता है कि मैंने इस पानी को बहाल कर दिया है। अब से यह कभी मौत या बच्चों के ज़ाया होने का बाइस नहीं बनेगा।"
22 उसी लमहे पानी बहाल हो गया। इलीशा के कहने के मुताबिक़ यह आज तक ठीक रहा है।
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.