दाऊद पूरे इसराईल का बादशाह बन जाता है
1 उस वक़्त इसराईल के तमाम क़बीले हबरून में दाऊद के पास आए और कहा, "हम आप ही की क़ौम और आप ही के रिश्तेदार हैं। 2 माज़ी में भी जब साऊल बादशाह था तो आप ही फ़ौजी मुहिमों में इसराईल की क़ियादत करते रहे। और रब ने आपसे वादा भी किया है कि तू मेरी क़ौम इसराईल का चरवाहा बनकर उस पर हुकूमत करेगा।" 3 जब इसराईल के तमाम बुज़ुर्ग हबरून पहुँचे तो दाऊद बादशाह ने रब के हुज़ूर उनके साथ अहद बाँधा, और उन्होंने उसे मसह करके इसराईल का बादशाह बना दिया।
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.