10 जब हम अभी आपके पास थे तो हमने आपको हुक्म दिया, "जो काम नहीं करना चाहता वह खाना भी न खाए।"
11 अब हमें यह ख़बर मिली है कि आपमें से बाज़ बेक़ायदा ज़िंदगी गुज़ारते हैं। वह काम नहीं करते बल्कि दूसरों के कामों में ख़ाहमख़ाह दख़ल देते हैं। 12 ख़ुदावंद ईसा मसीह के नाम में हम ऐसे लोगों को हुक्म देते और समझाते हैं कि आराम से काम करके अपनी रोज़ी कमाएँ।
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.