सरदीस के लिए पैग़ाम
1 सरदीस में मौजूद जमात के फ़रिश्ते को यह लिख देना :
यह उसका फ़रमान है जो अल्लाह की सात रूहों और सात सितारों को अपने हाथ में थामे रखता है। मैं तेरे कामों को जानता हूँ। तू ज़िंदा तो कहलाता है लेकिन है मुरदा। 2 जाग उठ! जो बाक़ी रह गया है और मरनेवाला है उसे मज़बूत कर। क्योंकि मैंने तेरे काम अपने ख़ुदा की नज़र में मुकम्मल नहीं पाए।
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.