इसराईल के 1,44,000 चुने हुए अफ़राद
1 इसके बाद मैंने चार फ़रिश्तों को ज़मीन के चार कोनों पर खड़े देखा। वह ज़मीन की चार हवाओं को चलने से रोक रहे थे ताकि न ज़मीन पर, न समुंदर या किसी दरख़्त पर कोई हवा चले। 2 फिर मैंने एक और फ़रिश्ता मशरिक़ से चढ़ते हुए देखा जिसके पास ज़िंदा ख़ुदा की मुहर थी। उसने ऊँची आवाज़ से उन चार फ़रिश्तों से बात की जिन्हें ज़मीन और समुंदर को नुक़सान पहुँचाने का इख़्तियार दिया गया था। उसने कहा, 3 "ज़मीन, समुंदर या दरख़्तों को उस वक़्त तक नुक़सान मत पहुँचाना जब तक हम अपने ख़ुदा के ख़ादिमों के माथों पर मुहर न लगा लें।" 4 और मैंने सुना कि जिन पर मुहर लगाई गई थी वह 1,44,000 अफ़राद थे और वह इसराईल के हर एक क़बीले से थे : 5 12,000 यहूदाह से, 12,000 रूबिन से, 12,000 जद से, 6 12,000 आशर से, 12,000 नफ़ताली से, 12,000 मनस्सी से, 7 12,000 शमौन से, 12,000 लावी से, 12,000 इशकार से, 8 12,000 ज़बूलून से, 12,000 यूसुफ़ से और 12,000 बिनयमीन से।
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.