17 ‘अल्लाह फ़रमाता है कि आख़िरी दिनों में
मैं अपने रूह को तमाम इनसानों पर उंडेल दूँगा।
तुम्हारे बेटे-बेटियाँ नबुव्वत करेंगे,
तुम्हारे नौजवान रोयाएँ और तुम्हारे बुज़ुर्ग ख़ाब देखेंगे।
18 उन दिनों में
मैं अपने रूह को अपने ख़ादिमों और ख़ादिमाओं पर भी उंडेल दूँगा,
और वह नबुव्वत करेंगे।
19 मैं ऊपर आसमान पर मोजिज़े दिखाऊँगा
और नीचे ज़मीन पर इलाही निशान ज़ाहिर करूँगा,
ख़ून, आग और धुएँ के बादल।
20 सूरज तारीक हो जाएगा,
चाँद का रंग ख़ून-सा हो जाएगा,
और फिर रब का अज़ीम और जलाली दिन आएगा।
21 उस वक़्त जो भी रब का नाम लेगा
नजात पाएगा।’
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.