30 फ़िलिप्पुस दौड़कर रथ के पास पहुँचा तो सुना कि वह यसायाह नबी की किताब की तिलावत कर रहा है। उसने पूछा, "क्या आपको उस सबकी समझ आती है जो आप पढ़ रहे हैं?"
31 दरबारी ने जवाब दिया, "मैं क्योंकर समझूँ जब तक कोई मेरी राहनुमाई न करे?" और उसने फ़िलिप्पुस को रथ में सवार होने की दावत दी। 32 कलामे-मुक़द्दस का जो हवाला वह पढ़ रहा था यह था,
‘उसे भेड़ की तरह ज़बह करने के लिए ले गए।
जिस तरह लेला बाल कतरनेवाले के सामने ख़ामोश रहता है,
उसी तरह उसने अपना मुँह न खोला।
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.