32 कलामे-मुक़द्दस का जो हवाला वह पढ़ रहा था यह था,
‘उसे भेड़ की तरह ज़बह करने के लिए ले गए।
जिस तरह लेला बाल कतरनेवाले के सामने ख़ामोश रहता है,
उसी तरह उसने अपना मुँह न खोला।
33 उस की तज़लील की गई और उसे इनसाफ़ न मिला।
कौन उस की नसल बयान कर सकता है?
क्योंकि उस की जान दुनिया से छीन ली गई।’
34 दरबारी ने फ़िलिप्पुस से पूछा, "मेहरबानी करके मुझे बता दीजिए कि नबी यहाँ किसका ज़िक्र कर रहा है, अपना या किसी और का?" 35 जवाब में फ़िलिप्पुस ने कलामे-मुक़द्दस के इसी हवाले से शुरू करके उसे ईसा के बारे में ख़ुशख़बरी सुनाई।
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.