36 सड़क पर सफ़र करते करते वह एक जगह से गुज़रे जहाँ पानी था। ख़्वाजासरा ने कहा, "देखें, यहाँ पानी है। अब मुझे बपतिस्मा लेने से कौन-सी चीज़ रोक सकती है?" 37 [फ़िलिप्पुस ने कहा, "अगर आप पूरे दिल से ईमान लाएँ तो ले सकते हैं।" उसने जवाब दिया, "मैं ईमान रखता हूँ कि ईसा मसीह अल्लाह का फ़रज़ंद है।"]
38 उसने रथ को रोकने का हुक्म दिया। दोनों पानी में उतर गए और फ़िलिप्पुस ने उसे बपतिस्मा दिया। 39 जब वह पानी से निकल आए तो ख़ुदावंद का रूह फ़िलिप्पुस को उठा ले गया। इसके बाद ख़्वाजासरा ने उसे फिर कभी न देखा, लेकिन उसने ख़ुशी मनाते हुए अपना सफ़र जारी रखा।
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.