इज़दिवाजी ज़िंदगी की हिफ़ाज़त
13 अगर कोई आदमी शादी करने के थोड़ी देर बाद अपनी बीवी को पसंद न करे 14 और फिर उस की बदनामी करके कहे, "इस औरत से शादी करने के बाद मुझे पता चला कि वह कुँवारी नहीं है" 15 तो जवाब में बीवी के वालिदैन शहर के दरवाज़े पर जमा होनेवाले बुज़ुर्गों के पास सबूत यानी वह कपड़ा जिस पर नया जोड़ा सोया हुआ था। ले आएँ कि बेटी शादी से पहले कुँवारी थी। 16 बीवी का बाप बुज़ुर्गों से कहे, "मैंने अपनी बेटी की शादी इस आदमी से की है, लेकिन यह उससे नफ़रत करता है। 17 अब इसने उस की बदनामी करके कहा है, ‘मुझे पता चला कि तुम्हारी बेटी कुँवारी नहीं है।’ लेकिन यहाँ सबूत है कि मेरी बेटी कुँवारी थी।" फिर वालिदैन शहर के बुज़ुर्गों को मज़कूरा कपड़ा दिखाएँ।
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.