हर बात का अपना वक़्त है
1 हर चीज़ की अपनी घड़ी होती, आसमान तले हर मामले का अपना वक़्त होता है,
2 जन्म लेने और मरने का,
पौदा लगाने और उखाड़ने का,
3 मार देने और शफ़ा देने का,
ढा देने और तामीर करने का,
4 रोने और हँसने का,
आहें भरने और रक़्स करने का,
5 पत्थर फेंकने और पत्थर जमा करने का,
गले मिलने और इससे बाज़ रहने का,
6 तलाश करने और खो देने का,
महफ़ूज़ रखने और फेंकने का,
7 फाड़ने और सीकर जोड़ने का,
ख़ामोश रहने और बोलने का,
8 प्यार करने और नफ़रत करने का,
जंग लड़ने और सलामती से ज़िंदगी गुज़ारने का,
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.