11 रब ने मूसा से कहा, 12 "मैंने इसराईलियों की शिकायत सुन ली है। उन्हें बता, ‘आज जब सूरज ग़ुरूब होने लगेगा तो तुम गोश्त खाओगे और कल सुबह पेट भरकर रोटी। फिर तुम जान लोगे कि मैं रब तुम्हारा ख़ुदा हूँ’।"
13 उसी शाम बटेरों के ग़ोल आए जो पूरी ख़ैमागाह पर छा गए। और अगली सुबह ख़ैमे के चारों तरफ़ ओस पड़ी थी। 14 जब ओस सूख गई तो बर्फ़ के गालों जैसे पतले दाने पाले की तरह ज़मीन पर पड़े थे। 15 जब इसराईलियों ने उसे देखा तो एक दूसरे से पूछने लगे, "मन हू?" यानी "यह क्या है?" क्योंकि वह नहीं जानते थे कि यह क्या चीज़ है। मूसा ने उनको समझाया, "यह वह रोटी है जो रब ने तुम्हें खाने के लिए दी है।
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.