5 उस वक़्त फ़िरौन की बेटी नहाने के लिए दरिया पर आई। उस की नौकरानियाँ दरिया के किनारे टहलने लगीं। तब उसने सरकंडों में टोकरी देखी और अपनी लौंडी को उसे लाने भेजा। 6 उसे खोला तो छोटा लड़का दिखाई दिया जो रो रहा था। फ़िरौन की बेटी को उस पर तरस आया। उसने कहा, "यह कोई इबरानी बच्चा है।"
7 अब बच्चे की बहन फ़िरौन की बेटी के पास गई और पूछा, "क्या मैं बच्चे को दूध पिलाने के लिए कोई इबरानी औरत ढूँड लाऊँ?" 8 फ़िरौन की बेटी ने कहा, "हाँ, जाओ।" लड़की चली गई और बच्चे की सगी माँ को लेकर वापस आई। 9 फ़िरौन की बेटी ने माँ से कहा, "बच्चे को ले जाओ और उसे मेरे लिए दूध पिलाया करो। मैं तुम्हें इसका मुआवज़ा दूँगी।" चुनाँचे बच्चे की माँ ने उसे दूध पिलाने के लिए ले लिया।
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.