31 मैं तेरी सरहद्दें मुक़र्रर करूँगा। बहरे-क़ुलज़ुम एक हद होगी और फ़िलिस्तियों का समुंदर दूसरी, जुनूब का रेगिस्तान एक होगी और दरियाए-फ़ुरात दूसरी। मैं मुल्क के बाशिंदों को तेरे क़ब्ज़े में कर दूँगा, और तू उन्हें अपने आगे आगे मुल्क से दूर करता जाएगा। 32 लाज़िम है कि तू उनके साथ या उनके माबूदों के साथ अहद न बाँधे।
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.