6 अब्राम ने जवाब दिया, "देखो, यह तुम्हारी लौंडी है और तुम्हारे इख़्तियार में है। जो तुम्हारा जी चाहे उसके साथ करो।"
इस पर सारय उससे इतना बुरा सुलूक करने लगी कि हाजिरा फ़रार हो गई। 7 रब के फ़रिश्ते को हाजिरा रेगिस्तान के उस चश्मे के क़रीब मिली जो शूर के रास्ते पर है। 8 उसने कहा, "सारय की लौंडी हाजिरा, तू कहाँ से आ रही है और कहाँ जा रही है?" हाजिरा ने जवाब दिया, "मैं अपनी मालिकन सारय से फ़रार हो रही हूँ।"
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.