3 अब्राम मुँह के बल गिर गया, और अल्लाह ने उससे कहा, 4 "मेरा तेरे साथ अहद है कि तू बहुत क़ौमों का बाप होगा। 5 अब से तू अब्राम यानी ‘अज़ीम बाप’ नहीं कहलाएगा बल्कि तेरा नाम इब्राहीम यानी ‘बहुत क़ौमों का बाप’ होगा। क्योंकि मैंने तुझे बहुत क़ौमों का बाप बना दिया है। 6 मैं तुझे बहुत ही ज़्यादा औलाद बख़्श दूँगा, इतनी कि क़ौमें बनेंगी। तुझसे बादशाह भी निकलेंगे। 7 मैं अपना अहद तेरे और तेरी औलाद के साथ नसल-दर-नसल क़ायम करूँगा, एक अबदी अहद जिसके मुताबिक़ मैं तेरा और तेरी औलाद का ख़ुदा हूँगा। 8 तू इस वक़्त मुल्के-कनान में परदेसी है, लेकिन मैं इस पूरे मुल्क को तुझे और तेरी औलाद को देता हूँ। यह हमेशा तक उनका ही रहेगा, और मैं उनका ख़ुदा हूँगा।"
9 अल्लाह ने इब्राहीम से यह भी कहा, "तुझे और तेरी औलाद को नसल-दर-नसल मेरे अहद की शरायत पूरी करनी हैं। 10 इसकी एक शर्त यह है कि हर एक मर्द का ख़तना किया जाए। 11 अपना ख़तना कराओ। यह हमारे आपस के अहद का ज़ाहिरी निशान होगा।
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.