23 फिर उसने क़रीब आकर उससे बात की, "क्या तू रास्तबाज़ों को भी शरीरों के साथ तबाह कर देगा? 24 हो सकता है कि शहर में 50 रास्तबाज़ हों। क्या तू फिर भी शहर को बरबाद कर देगा और उसे उन 50 के सबब से मुआफ़ नहीं करेगा? 25 यह कैसे हो सकता है कि तू बेक़ुसूरों को शरीरों के साथ हलाक कर दे? यह तो नामुमकिन है कि तू नेक और शरीर लोगों से एक जैसा सुलूक करे। क्या लाज़िम नहीं कि पूरी दुनिया का मुंसिफ़ इनसाफ़ करे?"
26 रब ने जवाब दिया, "अगर मुझे शहर में 50 रास्तबाज़ मिल जाएँ तो उनके सबब से तमाम को मुआफ़ कर दूँगा।"
27 इब्राहीम ने कहा, "मैं मुआफ़ी चाहता हूँ कि मैंने रब से बात करने की जुर्रत की है अगरचे मैं ख़ाक और राख ही हूँ। 28 लेकिन हो सकता है कि सिर्फ़ 45 रास्तबाज़ उसमें हों। क्या तू फिर भी उन पाँच लोगों की कमी के सबब से पूरे शहर को तबाह करेगा?" उसने कहा, "अगर मुझे 45 भी मिल जाएँ तो उसे बरबाद नहीं करूँगा।"
29 इब्राहीम ने अपनी बात जारी रखी, "और अगर सिर्फ़ 40 नेक लोग हों तो?" रब ने कहा, "मैं उन 40 के सबब से उन्हें छोड़ दूँगा।"
30 इब्राहीम ने कहा, "रब ग़ुस्सा न करे कि मैं एक दफ़ा और बात करूँ। शायद वहाँ सिर्फ़ 30 हों।" उसने जवाब दिया, "फिर भी उन्हें छोड़ दूँगा।"
31 इब्राहीम ने कहा, "मैं मुआफ़ी चाहता हूँ कि मैंने रब से बात करने की जुर्रत की है। अगर सिर्फ़ 20 पाए जाएँ?" रब ने कहा, "मैं 20 के सबब से शहर को बरबाद करने से बाज़ रहूँगा।"
32 इब्राहीम ने एक आख़िरी दफ़ा बात की, "रब ग़ुस्सा न करे अगर मैं एक और बार बात करूँ। शायद उसमें सिर्फ़ 10 पाए जाएँ।" रब ने कहा, "मैं उसे उन 10 लोगों के सबब से भी बरबाद नहीं करूँगा।"
33 इन बातों के बाद रब चला गया और इब्राहीम अपने घर को लौट आया।
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.