7 कुछ देर के बाद उसके मालिक की बीवी की आँख उस पर लगी। उसने उससे कहा, "मेरे साथ हमबिसतर हो!" 8 यूसुफ़ इनकार करके कहने लगा, "मेरे मालिक को मेरे सबब से किसी मामले की फ़िकर नहीं है। उन्होंने सब कुछ मेरे सुपुर्द कर दिया है। 9 घर के इंतज़ाम पर उनका इख़्तियार मेरे इख़्तियार से ज़्यादा नहीं है। आपके सिवा उन्होंने कोई भी चीज़ मुझसे बाज़ नहीं रखी। तो फिर मैं किस तरह इतना ग़लत काम करूँ? मैं किस तरह अल्लाह का गुनाह करूँ?"
10 मालिक की बीवी रोज़ बरोज़ यूसुफ़ के पीछे पड़ी रही कि मेरे साथ हमबिसतर हो। लेकिन वह हमेशा इनकार करता रहा।
11 एक दिन वह काम करने के लिए घर में गया। घर में और कोई नौकर नहीं था। 12 फ़ूतीफ़ार की बीवी ने यूसुफ़ का लिबास पकड़कर कहा, "मेरे साथ हमबिसतर हो!" यूसुफ़ भागकर बाहर चला गया लेकिन उसका लिबास पीछे औरत के हाथ में ही रह गया।
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.