यूसुफ़ अपने आपको ज़ाहिर करता है
1 यह सुनकर यूसुफ़ अपने आप पर क़ाबू न रख सका। उसने ऊँची आवाज़ से हुक्म दिया कि तमाम मुलाज़िम कमरे से निकल जाएँ। कोई और शख़्स कमरे में नहीं था जब यूसुफ़ ने अपने भाइयों को बताया कि वह कौन है। 2 वह इतने ज़ोर से रो पड़ा कि मिसरियों ने उस की आवाज़ सुनी और फ़िरौन के घराने को पता चल गया। 3 यूसुफ़ ने अपने भाइयों से कहा, "मैं यूसुफ़ हूँ। क्या मेरा बाप अब तक ज़िंदा है?"
लेकिन उसके भाई यह सुनकर इतने घबरा गए कि वह जवाब न दे सके।
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.