13 तब अल्लाह ने नूह से कहा, "मैंने तमाम जानदारों को ख़त्म करने का फ़ैसला किया है, क्योंकि उनके सबब से पूरी दुनिया ज़ुल्मो-तशद्दुद से भर गई है। चुनाँचे मैं उनको ज़मीन समेत तबाह कर दूँगा। 14 अब अपने लिए सरो इबरानी लफ़्ज़ मतरूक है। शायद इसका मतलब सरो या देवदार की लकड़ी हो। की लकड़ी की कश्ती बना ले। उसमें कमरे हों और उसे अंदर और बाहर तारकोल लगा। 15 उस की लंबाई 450 फ़ुट, चौड़ाई 75 फ़ुट और ऊँचाई 45 फ़ुट हो। 16 कश्ती की छत को यों बनाना कि उसके नीचे 18 इंच खुला रहे। एक तरफ़ दरवाज़ा हो, और उस की तीन मनज़िलें हों।
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.