ईसा फ़िलिप्पुस और नतनेल को बुलाता है
43 अगले दिन ईसा ने गलील जाने का इरादा किया। फ़िलिप्पुस से मिला तो उससे कहा, "मेरे पीछे हो ले।" 44 अंदरियास और पतरस की तरह फ़िलिप्पुस का वतनी शहर बैत-सैदा था। 45 फ़िलिप्पुस नतनेल से मिला, और उसने उससे कहा, "हमें वही शख़्स मिल गया जिसका ज़िक्र मूसा ने तौरेत और नबियों ने अपने सहीफ़ों में किया है। उसका नाम ईसा बिन यूसुफ़ है और वह नासरत का रहनेवाला है।"
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.