2 लेकिन जो दरवाज़े से दाख़िल होता है वह भेड़ों का चरवाहा है। 3 चौकीदार उसके लिए दरवाज़ा खोल देता है और भेड़ें उस की आवाज़ सुनती हैं। वह अपनी हर एक भेड़ का नाम लेकर उन्हें बुलाता और बाहर ले जाता है। 4 अपने पूरे गल्ले को बाहर निकालने के बाद वह उनके आगे आगे चलने लगता है और भेड़ें उसके पीछे पीछे चल पड़ती हैं, क्योंकि वह उस की आवाज़ पहचानती हैं।
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.