13 और जो कुछ तुम मेरे नाम में माँगो मैं दूँगा ताकि बाप को फ़रज़ंद में जलाल मिल जाए। 14 जो कुछ तुम मेरे नाम में मुझसे चाहो वह मैं करूँगा।
रूहुल-क़ुद्स देने का वादा
15 अगर तुम मुझे प्यार करते हो तो मेरे अहकाम के मुताबिक़ ज़िंदगी गुज़ारोगे। 16 और मैं बाप से गुज़ारिश करूँगा तो वह तुमको एक और मददगार देगा जो अबद तक तुम्हारे साथ रहेगा
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.