4 एक बार फिर पीलातुस निकल आया और यहूदियों से बात करने लगा, "देखो, मैं इसे तुम्हारे पास बाहर ला रहा हूँ ताकि तुम जान लो कि मुझे इसे मुजरिम ठहराने की कोई वजह नहीं मिली।" 5 फिर ईसा काँटेदार ताज और अरग़वानी रंग का लिबास पहने बाहर आया। पीलातुस ने उनसे कहा, "लो यह है वह आदमी।"
6 उसे देखते ही राहनुमा इमाम और उनके मुलाज़िम चीख़ने लगे, "इसे मसलूब करें, इसे मसलूब करें!"
पीलातुस ने उनसे कहा, "तुम ही इसे ले जाकर मसलूब करो। क्योंकि मुझे इसे मुजरिम ठहराने की कोई वजह नहीं मिली।"
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.