16 ईसा ने उससे कहा, "मरियम!"
वह उस की तरफ़ मुड़ी और बोल उठी, "रब्ब्बूनी!" (इसका मतलब अरामी ज़बान में उस्ताद है।)
17 ईसा ने कहा, "मेरे साथ चिमटी न रह, क्योंकि अभी मैं ऊपर, बाप के पास नहीं गया। लेकिन भाइयों के पास जा और उन्हें बता, ‘मैं अपने बाप और तुम्हारे बाप के पास वापस जा रहा हूँ, अपने ख़ुदा और तुम्हारे ख़ुदा के पास’।"
18 चुनाँचे मरियम मग्दलीनी शागिर्दों के पास गई और उन्हें इत्तला दी, "मैंने ख़ुदावंद को देखा है और उसने मुझसे यह बातें कहीं।"
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.