19 कश्ती को खेते खेते शागिर्द चार या पाँच किलोमीटर का सफ़र तय कर चुके थे कि अचानक ईसा नज़र आया। वह पानी पर चलता हुआ कश्ती की तरफ़ बढ़ रहा था। शागिर्द दहशतज़दा हो गए। 20 लेकिन उसने उनसे कहा, "मैं ही हूँ। ख़ौफ़ न करो।" 21 वह उसे कश्ती में बिठाने पर आमादा हुए। और कश्ती उसी लमहे उस जगह पहुँच गई जहाँ वह जाना चाहते थे।
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.