27 ऐसी ख़ुराक के लिए जिद्दो-जहद न करो जो गल-सड़ जाती है, बल्कि ऐसी के लिए जो अबदी ज़िंदगी तक क़ायम रहती है और जो इब्ने-आदम तुमको देगा, क्योंकि ख़ुदा बाप ने उस पर अपनी तसदीक़ की मुहर लगाई है।"
28 इस पर उन्होंने पूछा, "हमें क्या करना चाहिए ताकि अल्लाह का मतलूबा काम करें?"
29 ईसा ने जवाब दिया, "अल्लाह का काम यह है कि तुम उस पर ईमान लाओ जिसे उसने भेजा है।"
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.