4 उन्होंने ईसा से कहा, "उस्ताद, इस औरत को ज़िना करते वक़्त पकड़ा गया है। 5 मूसा ने शरीअत में हमें हुक्म दिया है कि ऐसे लोगों को संगसार करना है। आप क्या कहते हैं?" 6 इस सवाल से वह उसे फँसाना चाहते थे ताकि उस पर इलज़ाम लगाने का कोई बहाना उनके हाथ आ जाए। लेकिन ईसा झुक गया और अपनी उँगली से ज़मीन पर लिखने लगा।
7 जब वह उससे जवाब का तक़ाज़ा करते रहे तो वह खड़ा होकर उनसे मुख़ातिब हुआ, "तुममें से जिसने कभी गुनाह नहीं किया, वह पहला पत्थर मारे।" 8 फिर वह दुबारा झुककर ज़मीन पर लिखने लगा। 9 यह जवाब सुनकर इलज़ाम लगानेवाले यके बाद दीगरे वहाँ से खिसक गए, पहले बुज़ुर्ग, फिर बाक़ी सब। आख़िरकार ईसा और दरमियान में खड़ी वह औरत अकेले रह गए। 10 फिर उसने खड़े होकर कहा, "ऐ औरत, वह सब कहाँ गए? क्या किसी ने तुझ पर फ़तवा नहीं लगाया?"
11 औरत ने जवाब दिया, "नहीं ख़ुदावंद।"
ईसा ने कहा, "मैं भी तुझ पर फ़तवा नहीं लगाता। जा, आइंदा गुनाह न करना।"
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.