अल्लाह अज़ीम कुम्हार है
1 रब यरमियाह से हमकलाम हुआ, 2 "उठ और कुम्हार के घर में जा! वहाँ मैं तुझसे हमकलाम हूँगा।" 3 चुनाँचे मैं कुम्हार के घर में पहुँच गया। उस वक़्त वह चाक पर काम कर रहा था। 4 लेकिन मिट्टी का जो बरतन वह अपने हाथों से तश्कील दे रहा था वह ख़राब हो गया। यह देखकर कुम्हार ने उसी मिट्टी से नया बरतन बना दिया जो उसे ज़्यादा पसंद था।
5 तब रब मुझसे हमकलाम हुआ, 6 "ऐ इसराईल, क्या मैं तुम्हारे साथ वैसा सुलूक नहीं कर सकता जैसा कुम्हार अपने बरतन से करता है? जिस तरह मिट्टी कुम्हार के हाथ में तश्कील पाती है उसी तरह तुम मेरे हाथ में तश्कील पाते हो।" यह रब का फ़रमान है।
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.